14orai03जालौन-उरई। दैवीय आपदा से पीड़ित किसानों के खातों में आर्थिक सहायता की धनराशि प्राथमिक के आधार पर पहुंचाई जाएगी। इसके अलावा शासन द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करवा कर प्रत्येक पात्र लाभार्थी को उसका लाभ दिलाया जाएगा। वहीं, लापरवाह कर्मचारियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। यह बात नवागंतुक एसडीएम एमयू इस्लाम ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कही।
नवागंतुक उपजिलाधिकारी मोइन उल इस्लाम ने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण करते हुए सर्वप्रथम तहसील में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर उनसे वार्ता की। तत्पश्चात् पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी। लेकिन उनकी प्राथमिकता दैवीय आपदा से पीड़ित किसानों को उनकी आर्थिक सहायता की धनराशि उनके खातों में पहुंचाने की होगी। जिला बरेली से संबंध रखने वाले उपजिलाधिकारी एक किसान की पीड़ा को अच्छी तरह समझते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 में पीसीएस कर उन्होंने गाजीपुर तथा मुरादाबाद में कार्य किया। इसके उपरांत नगर में उनकी तीसरी पोस्टिंग हैं। किसानों की समस्या के अलावा नगर में प्याऊ, साप्ताहिक बंदी, अतिक्रमण तथा नगर के ऐतिहासिक तालाब के सुंदरीकरण पर भी प्रमुखता से उनका ध्यान रहेगा। तो वहीं, किसानों की समस्याओं पर गंभीर रूख अपनाते हुए उन्होंने कहा कि यदि किसानों की कोई शिकायत आती है अथवा कोई कर्मचारी लापरवाही करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply