14orai02जालौन-उरई। अतिक्रमण हटाओ अभियान 24 मई से चलाया जाएगा। जो व्यापारी अस्थाई या स्थाई रूप से अतिक्रमण किए हों, वह उक्त समय से पहले अपना अतिक्रमण हटा लें। यह बात नवागंतुक उपजिलाधिकारी मोइन उल इस्लाम ने तहसील सभागार में नगर के गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों की एक बैठक के दौरान कहीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने अतिक्रमण को लेकर अपने-अपने सुझाव भी दिए। तो वहीं, इससे पूर्व शुक्रवार को नगरपालिका एवं प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण स्थलों की फोटोग्राफी भी कराई गई।
नगर में अतिक्रमण के चलते आए दिन लग रहे जाम से नगर तथा क्षेत्रीय लोगों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं जाम में फंस कर लोग घंटों कड़ी धूप में बेहाल हो रहे हैं। जिसको लेकर जिला प्रशासन के निर्देश पर उपजिलाधिकारी मोइन उल इस्लाम की अध्यक्षता एवं सीओ कुलदीप सिंह, तहसीलदार सतीशचंद्र वर्मा, नगर पालिका ईओ रविंद्र कुमार, सफाई निरीक्षक सुरेश यादव की उपस्थिति में तहसील सभागार में गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों की उपस्थिति में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर में व्याप्त अतिक्रमण की समस्या से निपटने के लिए उनके सुझाव लिए गए। जिनमें एड. अशरफ अली, एड. असलम सिद्दीकी, सपा जिला उपाध्यक्ष हाजी मंसब खां, सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, विधायक प्रतिनिधि दीपू त्रिपाठी, हरिश्चंद्र यादव, अशोक यादव, कामरेड रामसिंह चैधरी, जनता दल नगर अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, शिवनारायण वर्मा, सोमिल याज्ञिक आदि ने अपने-अपने सुझाव दिए। जिस पर स्थानीय प्रशासन ने लोगों द्वारा दिए गए सुझावों को मद्देनजर रखते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए सुझावों को ध्यान में रखते हुए ही अतिक्रमण हटाया जाएगा। वहीं, सीओ कुलदीप सिंह ने कहा कि अतिक्रमण कारियों को 24 तारीख तक का समय दिया जा रहा है, जिससे कि वह स्वयं ही अपने-अपने अतिक्रमण हटा लें। यदि इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया जाता तो, फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि इस बार अतिक्रमण अभियान में ऐसा कोई बिंदु अवशेष नहीं रहेगा, जिसके चलते पुनः अतिक्रमण फैल सके। अतिक्रमण स्थलों को चिह्नत कर सफेद लाइन डाली जाएगी। जिससे आगे दुकानदार द्वारा अपना सामान सखने पर कार्यवाही की जाएगी। नवागंतुक उपजिलाधिकारी ने भी सभी व्यापारियों तथा अतिक्रमणकारियों से अपील करते हुए कहा कि 24 तारीख से पूर्व वह अपने अतिक्रमण हटा लें। 24 तारीख से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा जिसमें यदि कोई अतिक्रमण किए हुए पाया गया तो उसका सामान तो जब्त किया ही जाएगा साथ ही उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही भी की जाएगी। इसके साथ ही अतिक्रमण अभियान की फोटोग्राफी तथा वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। तो वहीं, इससे पूर्व शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन तथा नगरपालिका परिषद द्वारा संयुक्त रूप से अतिक्रमण वाले स्थानों को चिह्नित कर फोटोग्राफी कराई गई। इस मौके पर नायब तहसीलदार नरेंद्र राम, कोतवाली प्रभारी लालबहादुर यादव, सभासद ललित शुक्ला, पप्पू चैहान, नरेश सोनी, हरिश्चंद्र यादव, थोपन यादव, इकबाल मंसूरी, दीपू त्रिपाठी, संतोष शर्मा, पुनीत मित्तल, महेश चैधरी, शिवराज सिंह सेंगर, अहमद राईन तूफानी आदि सहित लगभग आधा सैंकड़ा से अधिक लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply