cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngमाधौगढ़-उरई। ब्लाॅक संसाधन केंद्र में मंगलवार को महिला प्रेरक द्वारा परिजनों और अन्य लोगों के साथ सहायक समन्वयक पर हमला बोल दिया गया। अचानक हुई इस घटना से केंद्र में उपस्थित अन्य लोग हतप्रभ रह गये। इस बीच उन लोगों ने लात, घूसों और जूतों से सहायक समन्वयक को मारते-मारते बेदम कर दिया। सहायक समन्वयक ने घटना की रिपोर्ट थाने में दे दी है। पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया है।
प्राप्त विवरण के अनुसार बुढ़नपुरा निवासी माया देवी साक्षरता अभियान के तहत संविदा पर पे्ररक नियुक्त हुई हैं। उनके मोबाइल पर अज्ञात काॅल पहुंची जिस पर किसी व्यक्ति ने उनसे आपत्तिजनक बातें कहीं। आवाज से माया देवी को यह भ्रम हुआ कि फोन बीआरसी के सहायक समन्वयक कमलेश याज्ञिक ने किया है। इस कारण उन्होंने आगा-पीछा सोचें बिना अपने ससुर सुरेंद्र सिंह और देवर छोटू व कुछ अन्य लोगों के साथ आकर उन पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान छोटू ने कमलेश याज्ञिक को दांतों से काटने की कोशिश भी की। जिससे उन्हें गहरा जख्म हो गया।
उधर कमलेश ने पुलिस से कहा कि जिस नंबर से काॅल आई थी उसकी जांच कर ली जाये। उनसे उक्त नंबर का कोई संबंध नही है। पुलिस ने माया से नंबर लेकर बात की तो नंबर बंद मिला। पुलिस ने कमलेश कुमार याज्ञिक से तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply