कोंच-उरई। तहसील दिवस में आज नवागंतुक एसडीएम गोरेलाल शुक्ला के कड़े तेवर देखने लायक थे, पिछले कई तहसील दिवसों की लंबित पड़ी समस्याओं को देख कर भड़के एसडीएम ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी कि सप्ताह भर के भीतर सभी समस्याओं का निस्तारण हो जाना चाहिये अन्यथा की स्थिति में रिपोर्ट शासन को भेज दी जायेगी।
एसडीएम गोरेलाल शुक्ला की अध्यक्षता में निपटे तहसील दिवस में आज कुल जमा 48 शिकायतें आई जिसमें विद्युत की 8, राजस्व की 18, पुलिस की 5, जल निगम की 6, विकास की 3 तथा 8 अन्य विभागों की शिकायतें आईं जिन्हें सप्ताह भर के अंदर निस्तारित करने के उन्होंने निर्देश दिये। सूखा और जल संकट की स्थिति को देखते हुये पानी और बिजली वाले विभागों को उन्होंने खासा लंबा किया, कहा कि इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर देखें। उन्होंने यह भी कहा कि इन दोनों से संबंधित आने बाली किसी भी सूचना पर तत्काल ऐक्शन चाहिये। कांशीराम कॉलोनी में बिजली संकट की आईं शिकायतों पर उन्होंने विभाग को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिये। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से एक दिवसीय सूखा राहत कैम्प का भी आयोजन किया गया जिसमें डॉक्टर्स की टीम के अलावा अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। तहसील दिवस में तहसीलदार भूपाल सिंह, नायब तहसीलदार अमरसिंह, बीडीओ कोंच बब्बनराय, नदीगांव गणेशप्रसाद, आपूर्ति निरीक्षक रामस्वरूप, चिकित्साधिकारी डॉ. आरके शुक्ला, सीडीपीओ अंकिता वर्मा, ईओ नपा विनोद सोलंकी, जेई विद्युत वीपी शर्मा, जेई जल संस्थान एससी सचान आदि मौजूद रहे।





Leave a Reply