0 श्रमजीवी प्रेस क्लब ने डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
0 पत्रकार राजदेव रंजन के हत्यारे सलाखो के अंदर किए जाए
उरई। श्रमजीवी प्रेस क्लब उरई जनपद जालौन ने आज जिलाधिकारी जालौन को दिए ज्ञापन में राष्ट्रपति भारत सरकार से मीडिया को आतंकित करने एवं शहीद पत्रकारों के हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।
आज श्रमजीवी प्रेस क्लब उरई जनपद जालौन के अध्यक्ष सुरेश खरकया तथा वरिष्ठ पत्रकार विनोद गौतम, वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा, राकेश बाथम, कमलकांत दुबे, अजय सोनी, राजेश द्विवेदी, मुकेश उदैनिया, अजय श्रीवास्तव, अलीम सिद्दीकी, अनुज कौशिक, संजय शर्मा, श्यामबिहारी शिवहरे, लालता सलौनिया, मधुकर श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार सिंह, सुनील श्रीवास्तव, हरनाम सिंह सेंगर, नवजीत सिंह, प्रमोद यादव, श्रीमती सुनीता सिंह, सुधीर पाठक, अमित गौर, आरमान नादान, इरफान पठान, शैलेन्द्र पटेरिया, प्रवीण द्विवेदी, अनुराग सोनी, उमाशंकर मिश्रा, सतेन्द्र राजावत, देेवेन्द्र कुशवाहा, जगत यादव, विमल शर्मा, सुशील पांडेय, मनोज जाटव, नरेन्द्र तिवारी, आराम सिंह चैहान, जयहिन्द सिंह, अविनीश दुबे, प्रमोद पाल, किशुन कुमार, आदि ने तमाम पत्रकारों ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार एवं स्तंभकार केपी सिंह के नेतृत्व में आज जिलाधिकारी श्रीमती संदीप कौर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें राष्ट्रपति भारत सरकार को अवगत कराया गया है कि बिहार के सीवान जिले में जिला संवाददाता राजदेव रंजन की 14 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई इस घटना से देश भर के पत्रकारों की तरह भी जालौन जिले के हम सभी पत्रकार भी व्यथित संतप्त और आक्रोशित है। पत्रकारों के साथ हिंसा ही घटनाएं इस बीच देश भर में बढ़ी हुई जो कि लोकतंत्र एवं संविधान के लिए खतरनाक संकेत है। मीडिया के आतंकित होकर दबाव में आने से लोकतंत्र की सार्थकता पर प्रश्न चिन्ह लग जाएगा। इसलिए हमारी मांग है कि राजदेव रंजन सहित सभी शहीद पत्रकारों से संबंधित अपराधियों को पकड़कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जाए। पत्रकार हत्या के मामले फास्ट टैªक कोर्ट में चलाने की व्यवस्था की जाए, ताकि ऐसा संदेश दिया जा सके जिससे कोई मीडिया को आतंकित करने का साहस न कर पाए। ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि पत्रकार साथी राजदेव रंजन के परिवार को भारत सरकार 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करें जो बिहार सरकार के द्वारा दी जाने वाली सहायता से अतिरिक्त हो तथा अपराधियों को गिरफ्तार कर सलाखों के अंदर किया जाए





Leave a Reply