उरई। जिले में एसडीएम स्तर पर भारी फेरबदल हुआ है। जालौन के एसडीएम रहे एसपी अग्रवाल के स्थानातंरण के बाद दो और चर्चित उप जिलाधिकारी भी जिले से रुख्सत कर दिये गये हैं। इनमें हाल ही में कोंच से हटाये गये अतिरिक्त मजिस्ट्रेट डाॅ. एबी सिंह को इलाहाबाद और माधौगढ़ के दबंग एसडीएम प्रेमचंद्र यादव जो कि अपने को सैफई परिवार के नाक का बाल बताते थे बरेली में फेंक दिया गया है। इनके स्थान पर दो एसडीएम जिले में आ रहे हैं। जिनमें शीतला प्रसाद यादव और सुरेश कुमार सोनी शामिल हैं।





Leave a Reply