उरई। बोहदपुरा के पास ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत हो गई। विवरण के अनुसार धनौरा निवासी चंद्रभान (50वर्ष) पुत्र सुखलाल मटर बेंचने के लिए गल्ला मंडी आया था। वापसी में वह धनौरा जा रहा था कि संतुलन बिगड़ जाने से बोहदपुरा के पास ट्रैक्टर पलट गया। जिसके नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। ट्रैक्टर का स्वामी धनौरा के ही रहने वाले जबर सिंह हैं।





Leave a Reply