0 कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
18orai04उरई। मिडडेमील रसोइया कर्मचारी यूनियन ने सीटू के प्रदेश व्यापी आवाहन पर आज कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन कर बारह सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपा जिसमें रसोइयों के समस्याओं के निस्तारण की जिलाधिकारी से मांग की गई है।
मिडडेमील रसोइया कर्मचारी यूनियन की संयोजक कमलेश यादव, सरोज, प्रेमवती, संपत, सुमित्रा, बबली, ज्योति, सुशील, ज्ञानवती आदि तमाम मिडडेमील रसोइया कर्मचारियों ने सीटू के जिला संयोजक, का.कमलाकांत वर्मा के नेतृत्व में कलेक्टेªट परिसर में धरना प्रदर्शन किया जिसमें उन्होंने मिडडेमील रसोइयों की समस्याओं के निराकरण की मांग की है। बाद में जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि मिडडेमील रसोइयों के मानदेय का भुगतान सीधे बैंक खातों में किया जाए, रसोइयों की नियुक्ति में यह शर्त हटाई जाए कि रसोइयों के पद पर उसकी की नियुक्ति की जाती जिसके बच्चे स्कूल में पढते हो, विभिन्न योजनाओं में कार्यरत अन्य कर्मियों का हर साल नवीनीकरण नही किया जाता है उसी तरह से रसोइयों का प्रति वर्ष नवीनीकरण बंद किया जाए, क्योंकि नवीनीकरण की प्रक्रिया निचले स्तर पर उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार का स्थाई स्रोत बन गई है इसलिए प्रतिवर्ष नवीनीकरण पर रोक लगाई जाए, रसोइयों को प्रतिमाह न्यूनतम मजदूरी प्रदान की जाए, उनके प्रशिक्षण की उचित और नियमित व्यवस्था की जाए, खाना बनाते समय होने वाली दुर्घटनाओं के इलाज का पूरा खर्चा सरकार उठाए, मिडडेमील रसोइयों को साल में चार जोड़ी वर्दी दस्ताने टोपी व कपड़ा धुलाई का खर्चा दिया जाए, रसोई के पास पानी व्यवस्था व भोजन पकाने के लिए गैस की आपूर्ति नियमित रूप से की जाए, भोजन का निजीकरण न किया जाए, राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शिफारिसो को लागू करते हुए न्यूनतम वेतन, पेंशन स्वास्थ्य बीमा, एवं मातृत्व लाभ लागू किया जाए और गैर कानूनी तरीके से बीच सत्र में हटाए गए रसोइयों को काम पर वापस लिया जाए।

Leave a Reply