18orai03उरई। तहसील उरई के अंतर्गत ग्राम कुरकुरू के उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर अंत्योदय राशन कार्डो में धांधली का आरोप लगाते हुए कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
जिलाधिकारी को दिए गए ज्ञापन में ग्राम कुरकुरू के हलीम मोहम्मद, संतोष नामदेव, हरीराम, सुगर सिंह, वीरपाल, मंजूमन कुशवाहा, नारायन दास, राजू, जियालाल पाल, सुरेश, बब्लू, वंसते पाल, देशराज, मजबूत सिंह, मायादेवी, चरन सिंह, मनोज कुमार, फूल सिंह वर्मा, स्वामीदीन, रामस्वरूप, राजेन्द्र कुमार, काशीराम, इंद्रपाल, गंगादीन, लालू पाल, रामदीन पाल, राजेन्द्र वर्मा, सुनील, रामलखन, कामता प्रसाद आदि ने अवगत कराया कि ग्राम कुरकुरू में सरकारी राशनके वितरण में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की जा रही है। कुरकुरू का कोटा ग्राम ऐंधा के कोटेदार से संबद्ध है जिससे पिछले तीन माह से खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत आने वाले राशन का वितरण नही किया गया। अंत्योदय राशन कार्ड पात्र लोगों काटकर ऐसे लोगों के बना दिए है जिनके पास कई एकड़ जमीने है पक्का मकान और वाहन है कई लोग सरकारी नौकरी कर रहे है और जो लोग भूूमिहीन, निर्धन एवं विकलांग है उनके राशन कार्ड कटवा दिए गए है। जिसके चलते सूखे से प्रभावित गरीब पात्र लोगों को मुख्यमंत्री सूखा राहत पैकेट का लाभ नही मिल पा रहा है और न ही उन्हें अंत्योदय कार्ड पर आने वाले खाद्य सामग्री मिल पा रही है। पिछले तीन माह से पात्र गृहस्थियों के लिए जो खाद्य सुरक्षा का राशन आ रहा है उसे वितरण न करके खुलेआम काला बाजारी की जा रही है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए अपात्र लोगों के राशन कार्ड कटवाकर पुनः पात्र लोगों के राशन कार्ड बनवाए जाए और उन्हें खाद्य सामग्री का वितरण कराया जाए।

Leave a Reply