konch1कोंच-उरई। गोवंश रक्षक के रूप में ख्याति अर्जित करने वाले पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. अशोक शुक्ला की 12वीं पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिये एक सभा का आयोजन कल 19 मई को सुबह 9 बजे स्थानीय अशोका पैलेस के सभागार में किया जायेगा। उक्ताशय की जानकारी उनके भतीजे विक्कू शुक्ला ने दी है।
कोंच में गाय और गोवंश वध पर प्रतिबंध लगाने वाले प्रदेश के एक मात्र पालिका चेयरमैन रहे स्व. अशोक शुक्ला की 12वीं पुण्य तिथि कल गुरुवार को मनाने के लिए नागरिक यहां खंड विकास कार्यालय के सामने स्थित अशोका पैलेस के सभागार में सुबह 9 बजे जुटेंगे। स्व. शुक्ला की हत्या 19 मई 2004 में सुपारी किलर्स से उस वक्त करवा दी गई थी जब वे एक अंत्येष्टि संस्कार में श्मशानघाट पर गये थे। वह ऐसे पहले चेयरमैन रहे जिन्होंने नगर के विकास को गति देकर अपना नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित करवाया। उन्होंने दो बार पालिकाध्यक्षी का चुनाव जीते, पहला चुनाव उन्होंने कांग्रेस (तिवारी) के सिम्बल पर वर्ष 1995 में महज तीन वोट के अंतर से जीता था और नगर के विकास में उल्लेखनीय योगदान देने के साथ ही कोंच के उस कुख्यात स्लॉटर हाउस जिसमें सैकड़ों गोवंश प्रतिदिन कत्ल किये जाते थे और बीफ मुंबई के रास्ते गल्फ कंट्रीज तक जाता था, में तालाबंदी कराते हुये न सिर्फ गाय और गोवंश की कटान पर प्रतिबंध लगाया था बल्कि पशु वध ही प्रतिबंधित कर दिया था जिसके चलते उनकी छवि एक हिंदू धर्म रक्षक के रूप में बनी। उनकी इसी छवि का लाभ उन्हें दूसरे चुनाव में मिला और वह चुनाव बर्ष 2000 में उन्होंने तीन हजार मतों के भारी अंतर से जीता और अपनी विकास यात्रा जारी रखी। अभी उनका कार्यकाल समाप्त भी नहीं हुआ था कि आज ही के दिन किराये के हत्यारों से उनकी निर्मम हत्या करवा दी गई थी। वे आज भले ही यहां के लोगों के बीच न हों लेकिन उनके कृतित्व उन्हें सदैव के लिये अमर कर गये।

Leave a Reply