0 डीएम की अगुवाई करने बाले श्घोष्य को धारण करने बाले बच्चे हुये पुरस्कृत
कोंच-उरई। पिछले दिनों यहां पालिका द्वारा आयोजित चैबे पार्क विवाह घर के उद्घाटन के अवसर पर कोंच आईं डीएम संदीप कौर की अगुवाई करने पहुंचे सुशीलादेवी महंत सरस्वती शिशु मंदिर बजरिया के बच्चों ने घोष का शानदार प्रदर्शन कर लोगों का दिल जीत लिया था। खुद डीएम ने उक्त घोष की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुये कहा था कि इन बच्चों का प्रयास दिल को छूने बाला रहा। बुधवार को उक्त स्कूल की छुट्टियां हो पाती इससे पहले पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया ने उन सभी छात्रों जिन्होंने घोष में हिस्सा लिया था, हर्ष राठौर, आकाश कुशवाहा, अनुज सोनी, आशीष वर्मा, रिजवान खान, हर्षित मिश्रा, मोहित राठौर, आदर्श सोनी, अंशुल कुशवाहा, कर्णवीर प्रजापति, अग्रज सोनी, दर्श द्विवेदी, आकाश, तनिश, शैलेन्द्र, सुमित, दिवाकर, सोबी द्विवेदी, मोहित, राहुल, निश्चल वाजपेयी, आदेश सोनी, दिलीप आदि को पारितोषिक प्रदान करते हुये उन्हें थर्मोवेयर टिफिन प्रदान किये। इस अवसर पर सीरौठिया ने बच्चों के उम्दा प्रयास की सराहना करते हुये कहा कि अब स्कूल बंद हो रहे हैं और इस समय का सदुपयोग बच्चे कुछ रचनात्मक करके कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की चहुंमुखी प्रतिभा तभी निखर कर सामने आती है जब वे ज्ञानवर्द्धक शिक्षणेत्तर गतिविधियों में सहभागिता करते हैं। इस अवसर पर सभासद महावीर यादव, रामदास गुप्ता, संजय अग्रवाल ठेकेदार, जेई रामवीर सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य सत्यप्रकाश द्विवेदी, आचार्य महावीर शरण गोस्वामी, जयप्रकाश, घोष प्रमुख विविध श्रीवास्तव, राजकुमार, जगमोहन, श्रीमती मनीषा, मणि, अंचल, कु. राखी, श्रीमती बर्षा, उदयपाल आदि मौजूद रहे।





Leave a Reply