cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। उत्तरप्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक नदीगांव इकाई के महामंत्री राजेन्द्र भारद्वाज ने एक विज्ञप्ति में जानकारी दी है कि संघ की आवश्यक बैठक कल 19 मई को बीआरसी कनासी में संपन्न होगी जिसमें जिले के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रह कर शिक्षक वर्ग की समस्याओं पर चर्चा करने के उपरांत उनके निदान के उपाय खोजने जैसा महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि अन्य प्रस्तावों पर भी विचार मंथन किया जायेगा अतः सभी शिक्षकों से अनुरोध है कि बैठक में आवश्यक रूप से मौजूद रहें।

Leave a Reply