0 प्लांट मालिक ताला लगाकर मौके से भागे
कोंच-उरई। कस्बे में चल रहे बिना रजिस्ट्रेशन के आरओ प्लांटों पर उप जिलाधिकारी गोरेलाल शुक्ला ने दिखाई सख्ती। जिसमें कई आरओ प्लांट के पानी की गुणवत्ता पर शिकायतें मिलती नजर आ रही थी। उपजिलाधिकारी गोरेलाल शुक्ला ने इण्डस्ट्री एरिया में चल रहे आरओ प्लांट पर छापा मारा जिसकी गुणवत्ता ठीक पायी गई है। और पानी बर्बाद न करंे और पानी की बचत करने के लिये कहा। वहीं कस्बे के नया पटेल नगर में महेन्द्र पुत्र रामसेवक पटेल के मकान में चल रहे आरओ प्लांट पर जब उप जिलाधिकारी गोेरेलाल शुक्ला ने छापा मारा तो प्लांट मालिक ताला लगाकर मौके से फरार हो गये व तिलक नगर के कृष्णा श्रीवास्तव पुत्र शिवराम श्रीवास्तव के मकान में चल रहे आरओ प्लांट मालिक सहजाद निवासी अराजी लैन भी मौके से फरार नजर आये। इन दोनोें प्लांटो के ताले देखकर उप जिलाधिकारी गोरेलाल शुक्ला लाल पीले नजर आये। और आरओ प्लांटों के मालिकों को खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिये और कहा बिना रजिस्ट्रेशन व शासन को किसी भी प्रकार का चूना लगाने का कार्य किया तो आरओ प्लांट मालिकों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसी दौरान प्रभारी निरीक्षक चै. मनवीर सिंह, एसएसआई विनोद कुमार मिश्रा, सिपाही गौर राजपूत, कल्याण सिंह, राजाभैया के अलावा कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।







Leave a Reply