0 संगीत प्रशिक्षण कार्यशाला के रंगारंग समापन में पुरस्कृत हुई छात्रायें
0 प्रशिक्षु छात्राओं ने दी संगीत की शानदार प्रस्तुतियां
कोंच-उरई। जालौन-गरौठा-भोगनीपुर के भाजपा सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा ने कहा है कि गीत संगीत ईश्वरीय प्रदत्त ऐसी अनुपम देन है जो व्यक्ति के जीवन को आनंद से भर देती है। संगीत के माध्यम से व्यक्ति अपने मनोभावों को अच्छी तरह से लोगों के समक्ष रखने में सफल होते हैं। गुरुओं को चाहिये कि वे अपने शिष्यों को गूढतम ज्ञान देकर उन्हें वैश्विक पटल पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिये तैयार करें। बतौर मुख्य अतिथि यह बात उन्होंने यहां पं. रामरतन तिवारी संगीत महाविद्यालय द्वारा एक माह तक चलाये गये निरूशुल्क संगीत प्रशिक्षण शिविर की समापन वेला में आयोजित समारोह के दौरान कही। समारोह में प्रशिक्षु छात्राओं द्वारा दी गई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों को वाह वाह कहने पर मजबूर कर दिया। अतिथियों ने सभी प्रशिक्षु छात्राओं को पुरस्कृत किया।
सेठ विन्द्रावन इंटर कॉलेज में आयोजित समापन समारोह की अध्यक्षता पालिका चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि सांसद भानुप्रताप सिंह वर्मा रहे। बिशिष्ट अतिथियों की श्रृंखला में उपजिलाधिकारी गोरेलाल शुक्ला, शिक्षा के क्षेत्र को नये आयाम देने बाले कृपाशंकर द्विवेदी बच्चू महाराज, साहित्यकार नरेन्द्रमोहन मित्र, प्रधानाचार्य ब्रजबल्लभ सिंह सेंगर, संगीत के जानेमाने हस्ताक्षर राजेश निरंजन, रमेश तिवारी, पुरुषोत्तमदास रिछारिया, प्रकाशचंद्र गुप्ता मंचस्थ रहे। इस गरिमापूर्ण समारोह का संचालन डॉ. मृदुल दांतरे व दिवाकर तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। इस महाविद्यालय में जिन बच्चियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया उन्होंने इस एक महीने में जो कुछ भी सीखा उसे ज्यों का त्यों इस कार्यक्रम में रख दिया। लोक गीतों, लोक नृत्य और ढिमरयाऊ नृत्य जैसी अन्य लोक विधाओं की बेलाग और शानदार प्रस्तुतियां देकर लोगों को तालियां पीटने पर मजबूर कर दिया। बच्चू महाराज तो इस कार्यक्रम को देख इतना अभिभूत हुये कि उन्होंने आगामी वर्षों में इस कार्यक्रम को गोद लेने की घोषणा ही कर डाली। संगीत की गहराई से समझ रखने बाले राजेश निरंजन के सूफी गायन को लोगों ने खूब सराहा। एसडीएम गोरेलाल शुक्ला ने अपने उद्बोधन में कहा कि बच्चों को अपने समय का सदुपयोग करना चाहिये, उन्हें टीवी और मोबाइल से दूर ही रहना चाहिये और अपने खाली समय का उपयोग किताबें पढ कर ज्ञानार्जन करने में करना चाहिये।
इस दौरान एक छात्रा ने अपने उद्बोधन में बेटी बचाओ को लेकर अपना सशक्त पक्ष रखा जिसे वहां सभागार में भरपूर समर्थन मिला। प्रशिक्षु छात्राओं शिवानी, निशा पटेल, मोनिका अग्रवाल, सोनम, निशा झा, माहिनी, शशि, सविता, पायल आदि को मंच के माध्यम से पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम को गति प्रदान की। महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती कुंती तिवारी, उनके सहयोगी इंदु तिवारी, सहायक शिक्षिका पूजा दुवे, व्यवस्थापक सुशील कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत तिलक, माल्यार्पण और बैज अलंकरण कर किया। महाविद्यालय के संरक्षक यशोदानंदन तिवारी ने आभार जताया। इस दौरान देवेन्द्र क्ष्विेदी, नरोत्तमदास स्वर्णकार, संतोष तिवारी, राजीव रेजा, सभासद महावीर यादव, रमेशचंद्र मिश्रा सिकरी, अमरेन्द्र दुवे, अजय बुधौलिया, वीरेन्द्र त्रिपाठी, शंभूदयाल तिवारी, प्रेमनारायण लोहेबाले, डॉ. नीता रेजा, डॉ. मधुरलता द्विवेदी, अनीता सिंघाल, प्रार्थना रेजा, वंदना, प्रभा अग्रवाल, नूसिंह बुंदेला, नीरज दुवे, सूर्यदीप सोनी, संजय सिंघाल, नंदराम स्वर्णकार भावुक, आनंद शर्मा, विनोद पाराशर सहित तमाम लोग मौजूद रहे।







Leave a Reply