कालपी-उरई। ट्रैक्टर ट्राली में गोबर की खाद भर रहे किसान झूलती हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
रविवार को सुबह 8 बजे के आसपास धमना गांव के अंकेश यादव पुत्र श्याम सुंदर अपने ट्रैक्टर ट्राली में गोबर की खाद भर रहा था उसी समय जब उसने गोबर से भरा तसला उठाया तो ऊपर झूल रही हाईटेंशन लाइन उसके तसले में छू गयी जिससे करंट लगने के कारण वह बुरी तरह से झुलस गया। जिसे ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है। कई महीनों से हाईटेंशन लाइन के तार जमीन से चंद दूरी पर झूल रहे हैं। ग्रामीण राधेश्याम, नरेश ने बताया कि कई बार विद्युत विभाग में लाइन दुरुस्त करवाने की गुहार लगायी पर आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला और आज एक किसान की मौत होने से बच गयी।







Leave a Reply