IMG_2028उरई। कदौरा ब्लाॅक के संदी गांव में हाईटेंशन लाइन के नीचे बने दो दर्जन मकानों के वाशिंदें यहां रहने के लिए जान पर खेलने को मजबूर हैं। रामआसरे उर्फ हरचरन की बकरी छत से होकर हाईटेंशन करंट घर में उतर आने के कारण जिंदगी खो बैठी। जहां बकरी बंधी थी वहां घर के लोग भी बैठते हैं। वे होते तो उनके साथ भी अनहोनी हो जाती। लगभग दो दशक से हाईटेंशन लाइन के नीचे मकानों की कतारें बन चुकी हैं। जिनमें आये दिन हादसे होते रहते हैं। किसी दिन गंभीर हादसा होने पर अधिकारियों को कटघरे में खड़ा होना पड़ सकता है लेकिन वे आग लगने के पहले कुआ खोदने की आदत से इतने मजबूर है कि उनसे समय रहते कुछ करने की उम्मीद करना बेकार है।

Leave a Reply