उरई। आजादी की लड़ाई जैसे जोश और जज्बे से लैस शिक्षकों के संगठनों में ग्रीष्म कालीन अवकाश के दौरान मिडडे मील बनवाने के आदेश की खिलाफत करने की होड़ मच गई है। मंगलवार को ठाकुर दास यादव के अध्यक्षता वाले प्राथमिक शिक्षक संघ ने इसके विरोध में सड़कों पर अपनी ताकत दिखाई। बेसिक शिक्षा कार्यालय में इकटठे होकर नारेबाजी करते हुए शिक्षक कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां डीएम की ओर से सिटी मजिस्ट्रेट ने उनका ज्ञापन लिया।
शिक्षकों ने बेसिक शिक्षाधिकारी से भी पदोन्नति नवीन शिक्षको के सामूहिक एरियर भुगतान और 13 मई के निरीक्षण में सामूहिक कार्रवाई के विरोध आदि सात सूत्रीय मांगों को लेकर भेंट की। ठाकुर दास यादव ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के अंदर उनकी मांगे अमल मे नही लाई गई तो संगठन बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा। मंत्री शैलेंद्र सोनी, कोषाध्यक्ष राघवेंद्र श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।






Leave a Reply