0 दर्पण और इप्टा के जारी हैं नाट्य प्रशिक्षण कैम्प
कोंच-उरई। कस्बे में इप्टा और दर्पण सेस्थाओं द्वारा बाल रंगकर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिये अलग अलग नाट्य प्रशिक्षण शिविर चलाये जा रहे हैं जिनमें नाटकों, गायन, मेंहदी आदि के प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिये सैकड़ों की संख्या में बच्चे पहुंच रहे हैं।
कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज में चल रहे दर्पण संस्था के निरूशुल्क ग्रीष्मकालीन नाट्य प्रशिक्षण कार्यशाला समर कैम्प में रंगकर्मियों ने स्क्रिप्ट नाटक व नुक्कड़ नाटकों का पूर्वाभ्यास किया। रंगमंच समाज की सच्ची अदालत है जहां व्यवस्थाओं और कुरीतियों के विरुद्ध अभिनय से न्याय किया जाता है। दीपक सोनी व सूर्यदीप सोनी ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के लिए कला जरूरी है तभी वह दुनिया के चित्र को समझ सकेगा नाट्य कला एक ऐसी बिधा है जिसके द्वारा हम कई कलाओं में परिपक्व होते हैं। इस दौरान सुमित झा शिवम् झा ऋषि झा, नेहा राठौर, पारस वर्मा, मुकेश रायकवार, सोम शुक्ला, अंजली राठौर, झलक दीक्षित, माही दुवे, कन्हैया तपा, महक ताम्रकार, महजबीं, गुलसफा सहित दो सैकड़ा से अधिक रंगकर्मी मौजूद रहे। इधर, चैबे पार्क विवाहघर में इप्टा के 16वें प्रशिक्षण शिविर में आज संस्था प्रमुख अतुल चतुर्वेदी, नाट्य निर्देशक हारून कादरी, पारसमणि अग्रवाल, अमन सोनी, कन्हैया लाक्षकार, आदि ने विभिन्न नुक्कड़ नाटकों के बारे में गहराई से जानकारी देते हुये उनका अभ्यास कराया। तलतखान, नीहारिका मिश्रा, शिवांगी चतुर्वेदी आदि ने अपने अपने फन के बारे में प्रशिक्षण दिया। इस दौरान निधि अग्रवाल, राज शर्मा, अमन यादव, नमन चतुर्वेदी, सोम हूंका, मानसी, ईशा, कन्हैया, गौरव, रानी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।






Leave a Reply