cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। नगर व क्षेत्र की सड़कों पर तेजगति से दौड़ते आपे तेज ध्वनि में बजते साइड बगैर किसी नियम कानून की चिन्ता किये फर्राटे भरते आपे चालक आम राहगीर को बनते जा रहे समस्या कभी बाइक सवार को करते घायल तो कभी पैदल चलने वालों को रगड़ जाते तो कभी साईकिल सवार को गिराते आये दिन कोई न कोई समस्या जरुर खड़ी करते है पुलिस भी इनकी शिकायते सुनते सुनते थक गई है लगता तो ऐसा ही है कि बहुत जल्द ही पुलिस कोई सख्त निर्णय लेने वाली है। जिसकी चपेट में आपे चालक ही नहीं तीन सवारियाॅ बिठाकर फर्राटे भरते बाइक सवार भी आ सकते है सर्पिलाकार गति से बाइक चलाने वाले भी इस परिधि में आ सकते है मनचाही जगहों पर ब्रेक लगाकर जाम लगाने वालो पर भी शामत आ सकती है और तो और एक हाथ से बाइक चलाकर एक हाथ से मोबाईल पर बात करने वाले फोर व्हीलर चालक जो गाड़ी ड्राईव करते समय फोन पर बतियाते है ये सभी पुलिस की सख्ती के दायरे में आ सकते है। पुलिस नगर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये कब सख्त कदम उठाने वाली है ये कहा नहीं जा सकता लेकिन ये संकेत मिल रहे है कि बहुत जल्द ऐसे वाहन चालको पर सख्ती करने वाली है जो स्वयं को और दूसरो की दुर्घटना का कारण बनते है।

Leave a Reply