कोंच-उरई। जब विकास खण्ड में तैनात कर्मचारी अपने तैनाती स्थल पर नहीं जायंेगे तो कैसे होगा गांव का विकास। ग्राम प्रधानों को कर्मचारी करते रहते गुमराह। ऐसा ही नजारा सामने आया विकास खण्ड नदीगाॅव के ग्राम कुदैया चमरउआ पड़ौरी ग्राम सभा में जहाॅ आज तक सचिव का जाना ही नहीं हुआ और तो और ग्राम प्रधान अरविन्द्र कुमार को नहीं पता कि उनके गांव में एएनएम कौन है भी कि नहीं उन्होंने बताया कि उनके यहां गंधर्व सिंह कुशवाहा नाम के सचिव की तैनाती है लेकिन वो आज तक गांव आये ही नहीं जब पंूछा की खुली बैठके आज तक कितनी बार हुई? तो उनका कहना था कि दो बार फिर कार्यवाही कौन लिखता है? तो प्रधान का कहना था कि सचिव नदीगांव के ही मिल जाते है वही सब काम कर लेते है।






Leave a Reply