0 ग्राम पनयारा में हुई बैठक में सदस्यता बढाने पर दिया जोर
cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngकोंच-उरई। जद (यू) ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सदस्यता अभियान शुरू किया है और खास बात यह है कि पार्टी ने महिलाओं में भी पैठ बढानी शुरू कर दी है। यहां ग्राम पनयारा में विशाल बैठक हुई जिसमें तीन दर्जन महिलाओं सहित आधा सैकड़ा लोगों ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की है। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुये पार्टी के जिला संगठन मंत्री जयराम तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अब चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुट जाना है, लेकिन इससे पहले सदस्यता अभियान चला कर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर देना है।
ग्राम पनयारा में डॉ. प्रदीप पटेल की अध्यक्षता एवं जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अरुणा पटेल के संचालन में संपन्न हुई बैठक में जहां सदस्य बनाये गये वहीं महिला प्रकोष्ठ की तहसील व नगर कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई। बैठक में 37 महिलाओं और 13 अन्य लोगों ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। लक्ष्मीदेवी जाटव को तहसील महिला प्रकोष्ठ तथा आशादेवी राठौर को नगर महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। नये जुड़े सदस्यों ने पार्टी के लिये तन मन धन से सहयोग करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान ग्यासी, सावित्री, पानकुंवर, कपूरीदेवी, ऊषा, जानकी, मालती, कमलादेवी, मायादेवी, विमलादेवी, किशनादेवी, गायत्री, बहीदन, अफसाना, कंचल, शर्मिला, महादेवी, शिल्पी, रानी, बेबी, केशर, सियारानी, प्रेमवती, गुड्डीदेवी, कलावती, भगवती, रमादेवी, मिथला, फूला, मुन्नी, कुसमा, कृष्णकुमार, राहुलकुमार, फूलसिंह, कृष्णपाल, प्रह्लादसिंह, गोविंद, अमृतसिंह, अरविंदकुमार, आनंदकुमार, पीरबख्श, अंजनी, अमितकुमार, विटोली, एनुलआब्दीन सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply