0 सड़ रहीं सब्जियां मार रही हैं सड़ांध, बीमारियों को दे रहीं हैं न्यौता
कोंच-उरई। मंडी समिति ने सब्जी मंडी के व्यापारियों को नोटिस क्या दे दी, सब्जी फर्रोशों की रातों की नींद और दिन का चैन हराम है। दरअसल मंडी सचिव ने सब्जी कारोबारियों को नोटिस थमा कर गुजरे तीन साल के मंडी शुल्क का विवरण मांगा है जिसे लेकर कारोबारियों के हाथ पांव फूल रहे हैं। इसकी बजह यह है कि ज्यादातर सब्जी विक्रेता अंगूठा टेक हैं और उनके पास यथोचित लेखाजोखा भी नहीं है। सब्जी विक्रेताओं ने सचिव को ज्ञापन देकर इस नोटिस को निरस्त करने की मांग करते हुये कहा है कि उन्होंने जो मंडी शुल्क जमा कराया है उसका ब्यौरा मंडी कार्यालय से ही निकलवा लिया जाये और उनके लाइसेंस नवीनीकृत कर दिये जायें।
बीती शाम नवीन फल-सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें मंडी सचिव की ओर से मंडी सहायक सुरेश कुमार ने 22 जून को जो दो नोटिस थमाये गये थे उन पर चर्चा की गई। नोटिसों के मुताबिक सब्जी कारोबारियों को पिछले तीन साल के मंडी शुल्क का पूरा ब्यौरा मंडी को हस्तगत कराना है और अपने लाइसेंस रिन्यू कराना है। कारोबारियों ने कहा है कि उनके पास फिलहाल कोई ब्यौरा नहीं उपलब्ध है क्योंकि उन्हें मंडी में काम शुरू किये ही अभ्ज्ञी दो ढाई वर्ष हुये हैं और काम जमाने में भी समय लगा है लिहाजा मंडी के नियमा कायदों की भी उन्हें बिधिवत् जानकारी नहीं है जबकि मंडी शुल्क उन्होंने ढाई प्रतिशत की दर से समय से जमा किया है। उन्होंने मंडी सचिव से मांग की है कि इन नोटिसों को निरस्त करते हुये ब्यौरा मंडी कार्यालय से निकलवा लिया जाये और फीस जमा करवा कर लाइसेंस नवीनीकृत कर दिये जायें। इस दौरान आफाक अहमद, नसीर अजमेरी, यूनुस, सुल्तान, इस्माइल, यासीन, इस्लाम, अलीहसन सहित आधा सैकड़ा सब्जी विक्रेता मौजूद रहे। बाद में उन्होंने एक ज्ञापन भी मंडी सचिव को अपनी मांगों के संबंध में दिया। इसके अलावा उन्होंने सब्जी मंडी में सफाई ठीक ढंग से नहीं होने के कारण वहां फैल रही सड़ांध की भी शिकायत की।






Leave a Reply