उरई। जानिये ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत होने के मामले में परिजनों को क्यों है हत्या का संदेह।
मामला कदौरा थाना क्षेत्र के चतेला ग्राम का है। कल्लू का 24 वर्षीय पुत्र नाजिम अपनी खोई हुई भैंस तलाशने के लिए गांव के लोगों के साथ ट्रैक्टर से गया था। बारिश की वजह से फिसलन हो जाने के कारण ट्रैक्टर पलट गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी ओर परिजनों का कहना है कि प्रधानी की चुनाव की रंजिश की वजह से नाजिम की हत्या की गई है। उन्होंने सोसाइटी अध्यक्ष सहित पांच लोगों को नामजद करते हुए प्रार्थना पत्र दिया है।
कदौरा के प्रभारी निरीक्षक रुद्र कुमार सिंह का कहना है कि सरसरी तौर पर मामला एक्सीडेंट का ही प्रतीत होता है। इसके बावजूद प्रार्थना पत्र की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जायेगी।





Leave a Reply