cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। घर की साफ-सफाई करते समय महिला कूलर की बाॅडी से टच हो गई। कूलर में करंट दौड़ रहा था। जिसमें महिला चिपक गई और जब तक घरवाले देख पाते तब तक तड़पते हुए उसकी जान निकल गई।
जालौन कोतवाली के ग्राम उदोतपुरा में अशोक राठौर की पत्नी मुन्नी देवी घर में काम कर रहीं थी। पास में ही कूलर रखा था जिसका प्लग लगा हुआ था। मुन्नी देवी को यह आभास नही था कि अर्थिंग के कारण कूलर में तेज करंट बह रहा है। झाड़ू लगाते-लगाते जैसे ही वे कूलर के नजदीक पहुंची करंट ने उन्हें पकड़ लिया और उसमें चिपककर मौके पर ही उनकी जान चली गई।

Leave a Reply