cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngजालौन-उरई। कस्बे में अलग-अलग जगह दो मासूम बच्चियों को हविश का शिकार बनाने की कोशिश हुई। इनमें से एक के आरोपी को भीड़ ने पुलिस के हवाले कर दिया। जिसे जेल भेज दिया गया है। जबकि दूसरे वाकये में आरोपी भाग निकला।
मोहल्ला खटीकान में रविवार को शाम 7 बजे बाहर खेल रही आठ वर्षीय बालिका को टाॅफी के बहाने फुसलाकर रिजवान घर के अंदर लाया और उससे अश्लील हरकतें करने लगा। जिससे बच्ची चिल्ला पड़ी। इस पर परिजन और मोहल्ले के लोग दौड़कर मौके पर आ गये। उन्होंने रिजवान को पकड़ लिया। और पीटते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। बच्ची के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
उधर मोहल्ला तोपखाना में घर के बाहर खेलती सात वर्षीय बालिका को मोहल्ले का ही युवक नफीस बहलाकर घर के अंदर ले गया। उसकी नीयत डावाडोल थी लेकिन बच्ची के चिल्ला पड़ने से वह अपने नापाक इरादों में कामयाब नही हो पाया और भाग निकला। बाद में बच्ची के परिजनों की तहरीर पर नफीस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश डाली।

Leave a Reply