0 बुन्देलखण्ड दलित अधिकार मंच ने किया राज्य व्यापी आन्दोलन का आहवान
उरई। एक ओर बुन्देलखण्ड में सूखा, भुखमरी, पलायन के कारण दलित वंचित परिवारों के हालात दिन प्रतिदिन बिगड़ रहे है वहीं दूसरी ओर व्यापक स्तर पर छात्रवृति आवंटन में हेराफेरी के कारण बुन्देलखण्ड के हजारों छात्रों का भविष्य अधर में है। आज वो छात्र कालेज छोड़ने को मजबूर हो रहे है। पूरे प्रदेश व बुन्देलखण्ड में इस व्यापक समस्या को लेकर बुन्देलखण्ड दलित अधिकार मंच राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान दिल्ली ने विभिन्न कालेजों के दलित स्टूडेंट लीडरों व समाजसेवी संगठनों के साथ जालौन रोड स्थिति पंचशील बौद्ध विहार में चिंतन किया।
इस चिंतन बैठक में उच्च शिक्षा में सरकार द्वारा दिये जा रहे छात्रवृति एंव छतिपूर्ति न मिलने का मुददा छाया रहा। जिसमें बी.एड. प्रथम वर्ष के दलित छात्र उमेश सिंह ने बताया कि सारे कागजात सही रहते हुये भी उसकी आज तक स्काॅलरसिप नही आई वह कई बार कालेज एंव सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा चुका है। वही कालेज प्रशासन द्वारा उसे फीस जमा करने का लेटर थमा दिया गया है। छात्र आकाश, बृजेन्द्र, नन्द कुमार, सुरभि चैधरी, नीलिमा ने कहा कि अब हम लोग फीस कहां से भरे क्योंकि हमारे घरों की आर्थिक स्थिति ठीक नही है हम क्या करें? इस तरह के जनपद में सैकडों दलित व वंचित समुदाय के छात्रों को कालेज प्रशासन द्वारा फरमान जारी करके भारी भरकम फीस जमा करने का नोटिस थमाया गया है। आज हालात यह है कि यह छात्र किसी तरह फीस भरे या आगे पढ़ाई करने का सपना छोड दें।
इस बैठक में दिल्ली से राष्ट्रीय दलित मानवाधिकार अभियान से आये शोधकर्ता तारापद प्रधान ने बताया कि आज पूरे देश में सुनियोजित ढंग से दलित समुदाय के छात्रों के साथ छात्रवृति को लेकर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जा रही है। वही उत्तर प्रदेश में लाखों दलित छात्रों की स्काॅलरसिप रोककर उनके उच्च शिक्षा के सपनों को कुचलने का काम किया जा रहा है। शोधकर्ता ने बताया कि राज्य एंव केन्द्र सरकार के आन्तरिक विवाद के कारण स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान के तहत उच्च शिक्षा के लिये दी जाने वाली 11 हजार करोड से अधिक की धनराशि मन्त्रालय में ही रूकी पड़ी हुई है। वही देश में रोहित बेमुला जैसे हजारों छात्र आत्महत्या को मजबूर होते है। समाजसेवी प्रमोद कुमार गौतम, मनोज कुमार, शिवराम पाल, विमल कुमार व के.के. प्रजापति सर ने कहा कि सरकारी तन्त्र एंव निजी कालेज के मठाधीशों की मिलीभगत से आज जिस तरह का व्यवहार हमारे दलित वंचित छात्रों के साथ किया जा रहा है। जिससे हमारे छात्र आत्महत्या जैसे कदम उठाने को मजबूर होते है। शिवकुमार, सुधा गौतम व किरन चैधरी ने कहा कि ऐसे हालातों में उच्च शिक्षा तक पहुंचने वाली दलित बच्चियों के स्वालम्बी बनने का सपना चकना चूर हो जायेगा। बुन्देलखण्ड दलित अधिकार मंच के संयोजक कुलदीप कुमार बौ़द्ध ने कहा कि दलित व वंचित छा़़त्रों के साथ होने वाले इस तरह के शोषण के खिलाफ व उनके हक अधिकार व सम्मान के लिये हम सब स्टूडेन्ट लीडर व सामाजिक संगठनों को मिलकर प्रदेश व्यापी आन्दोलन करना होगा। मंच अपनी यूथ बिंग के साथ पूरे बुन्देलखण्ड सहित प्रदेश में जगह-जगह छात्रों के साथ सभा, सेमिनार कर उन्हे संगठित करते हुये स्काॅलरसिप दिलाने का लड़ाई लडेगा। इस बैठक में विभिन्न महाविद्यालयों व कालेजों से आये 45 स्टूडेन्ट व जन संगठनों के लीडरों ने हिस्सा लिया।





Leave a Reply