cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। मस्जिद के भीतर राजनैतिक पार्टी का पोस्टर लगाने से विवाद भड़क गया। मामला इतना ज्यादा संगीन हो गया कि स्थिति संभालने के लिए पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। हालांकि पीड़ित पक्ष को इस बात का मलाल है कि शरीयत के खिलाफ काम करने से रोकने पर उसे जिस तरह की स्थिति झेलनी पड़ी उसकी कोई सजा दूसरे पक्ष को देना पुलिस गवारा नही कर रही।
मामला गोहन थाने की अजीतापुर ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम कुतुबपुर का है। 26 जून को रात में तराबी के बाद किसी ने मस्जिद के भीतर बसपा सुप्रीमों मायावती का फोटो लगा पोस्टर लगा दिया। अब्दुल गफ्फार को इसे लेकर शाहिद अली पर शक हुआ। जिसकी वजह से उन्होंने शरीयत का हवाला देते हुए शाहिद अली के सामने विरोध प्रकट किया। जिसे लेकर रात में उनकी और शाहिद अली के बीच तूंतंू-मैंमैं हो गई बकौल अब्दुल गफ्फार सुबह शाहिद अली, शौकत अली, अख्तार अली कई अन्य लोगों के साथ उसके घर आ गये और गाली-गलौज करते हुए हमला करने के लिए दौड़े उसने दरवाजा बंद करके अपनी जान बचाई।
कुतुबपुर में तनाव की जानकारी मिलने पर गोहन के एसओ और ईंटों चैकी इंचार्ज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को चेतावनी देते हुए थाने में बुलवाया। अब्दुल गफ्फार का कहना है कि वे तो थाने में पहुंचे लेकिन शाहिद अली ने एसओ की बात मानना गवारा नही किया। फिर भी पुलिस इस मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई करने से कतरा रही है।

Leave a Reply