0 माधौगढ विधानसभा की मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण 30 तक पूरा करने के निर्देश
konch1 konch2कोंच-उरई। विधानसभा चुनाव की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य को 30 जून तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश एसडीएम गोरेलाल शुक्ला एवं तहसीलदार भूपाल सिंह ने आज बीएलओज दिये। आज माधौगढ आंशिक के बीएलओज की बैठक बुलाई गई थी। उन्होंने कहा है कि निर्वाचन आयोग द्वारा कार्य निपटा लेने की समय सीमा समाप्त होने को है और अभी तक बीएलओज ने सूचियां नहीं उपलब्ध कराईं हैं, उन्हें हर हाल में कम्पलीट करके 30 जून तक जमा करायें। उन्होंने एक बार फिर ईपी तथा लिंगानुपात पर ध्यान देने की जरूरत बताई। आज की बैठक में अनुपस्थित 17 बीएलओज के खिलाफ कड़े कदम उठाने के भी उन्होंने संकेत दिये।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे मतदाता सूचियों के वृहद् पुनरीक्षण कार्य में लगे बीएलओज को आज तहसील सभागार में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने शीघ्र काम निपटाने के कड़े निर्देश दिये। माधौगढ आंशिक विधानसभा क्षेत्र के कुल 147 बीएलओज को आज वोटर लिस्टों की समीक्षा के लिये बुलवाया गया था जिसमें 17 बीएलओ गैरहाजिर रहे। इस स्थिति को नागवार मानते हुये एसडीएम ने साफ कहा कि कार्य के प्रति ऐसी लापरवाही कतई नहीं बर्दाश्त की जायेगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होंने कहा कि उपलब्ध पुराने सर्वे में लिंगानुपात में भारी गड़बड़ी की शिकायतें हैं जिन्हें हर हाल में दूर करना है। उन्होंने कहा कि बूथ लेबिल अधिकारियों को जो सामग्री दी गई है उसमें एक ऐसा भी रजिस्टर दिया गया है जिसमें अपने बूथ से जुड़े हर घर की आद्यंत सूचना अंकित करनी है, यानी घर में बालिग और नाबालिग सदस्य कितने हैं, इसका पता घर घर जाकर लगायें और अपने रजिस्टर में दर्ज करें। इसी तरह ईपी रेशियो भी सामान्य से ज्यादा नहीं होना चाहिये सामान्य से ज्यादा होने का मतलब है कि निश्चित रूप से कहीं न कहीं गड़बड़ी है और समझा जाता है कि मतदाता सूचियों को बिना गहन जांच किये लमसम तैयार किया गया है। डबल, मृतक और शिफ्टिड को सूचियों से हटाना है। तहसीलदार भूपाल सिंह ने कहा कि यदि किसी बीएलओ को किसी प्रकार की दिक्कत सर्वे में आ रही हो तो उनसे संपर्क कर भ्रांति दूर कर सकता है। इस दौरान वैंडर प्रशांत, गीतांजलि, रेखा जाटव, ममता, विमला, सुनीता, पार्वती, मंजूदेवी, शीलादेवी, महेन्द्रकुमार, कुसमादेवी, मोहरसिंह, राजकुमारी, मुन्नीदेवी, अमरकुंवर, मीराकुमारी, निर्मला, पानकुंवर सहित तमाम बीएलओ मौजूद रहे।

Leave a Reply