0 आज देंगी जिलाधिकारी को ज्ञापन
कोंच-उरई। आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री और सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि समेत अन्य मागों को लेकर कल जिले की सभी कार्यकत्र्रियां और सहायिकायें जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को पत्र देंगी। आज यहां पत्रकारों से बात करते हुये आंगनबाड़ी कार्यकत्र्री/सहायिका वेलफेयर एसोसियेशन की जिला शाखा की अध्यक्ष रेखा जाटव व जिला मंत्री किरन निरंजन ने बताया है कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार नईदिल्ली ने सांसद सतीशकुमार गौतम के अद्र्घशासकीय पत्र की रोशनी में यूपी सरकार को पत्र भेज कर कहा है कि जिन कार्यकत्र्रियों की दस बर्ष की सेवा हो चुकी है उन्हें प्रोन्नत करके मुख्य सेविका का दर्जा दिया जाये।
पदाधिकारी द्वय रेखा व किरन ने बताया है कि केन्द्रीय मंत्री मेनका गांधी द्वारा आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रदेश सरकार को पत्र भेजा है जिसके चलते यूपी सरकार ने ज्वलंत समस्याओं के निराकरण में रुचि दिखाई है। उत्तरप्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के प्रदेश अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने मुख्य सचिव आलोक रंजन को 23 मई को पत्र लिखा गया था जिसमें दस वर्ष पूर्ण करने वाली कार्यकत्र्रियों को मुख्य सेविका के पद पर प्रोन्नत करने की बात कही गई है। पूरे प्रदेश में सरकार ने मुहिम चला कर प्रत्येक संवर्ग को प्रोन्नत कराने का कार्य कराया गया लेकिन इस संवर्ग को अछूता छोड़ा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि राजपत्रित अवकाश या साप्ताहिक अवकाश पर राष्ट्रीय कार्यक्रमों में लगाये जाने पर प्रतिकर अवकाश भत्ता दिया जाये, अन्य प्रदेशों की भांति मानदेय में संशोधन किया जाये तथा दो माह के भीतर प्रोन्नतियां संबंधी कार्यवाही पूरी कर ली जाये। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को प्रस्तावित अनिश्चित कालीन हड़ताल में आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियां और सहायिकायें केन्द्रीय और राज्य कर्मचारियों के साथ शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करेंगी। इस दौरान प्रवेश कुमारी यादव, रेखा स्वर्णकार, मुन्नी उदैनिया, जुलेखा, सरिता गुर्जर, शकुंतला मिश्रा, ममता जाटव, ममता कैलिया, पुष्पा कैलिया, सुधा बरौरी, मिथलेश हरदैनिया, सीताश्री, संगीता निगम, दीप्ति रावत, कुसमा कैलिया, सुमन चैरसिया, रजनी पांडे, अनीता, कंचना, कालिन्द्री, कांति, ऊषा रानी आदि मौजूद रहीं।






Leave a Reply