0 कोंच में रोस्ंिटग ऑवर्स के बारे में नहीं पता जनता को, आते हैं दर्जनों लोकल फॉल्ट्स
0 जब मर्जी हुई तब कटौती चालू, चार घंटे के लिये जाती है रात में बिजली
कोंच-उरई। कोंच में हाल ही स्थापित 132 केवीए विद्युत उपकेन्द्र से जुड़ने के बाद कोंच वासियों को ब्रेक डाउन जैसी बड़ी समस्या से भले ही निजात मिल गई हो लेकिन बिजली की आवाजाही में कोई फर्क नहीं आया है। चैबीस घंटे में दर्जनों बार बिजली का जाना इस भीषण और गर्मी में जनता को जार जार रुला रहा है। सबसे ज्यादा परेशान जनता रात्रिकालीन अघोषित कटौती को लेकर है। इसे बिजली विभाग ने इमरजेंसी कटौती का नाम दिया है और इसका कोई वक्त निर्धारित नहीं है, यानी जब मर्जी हुई तब काट ली। रात में जाने बाली बिजली कम से कम चार घंटे नदारत रहती है।
कोंच की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम हो चुकी है, इलाकाई लोगों को टुकड़ों-टुकड़ों में बमुश्किल आठ दस घंटे की लाइट नसीब हो रही है जिससे लोगों की पूरी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गई है। लोगों के घरों और प्रतिष्ठानों में लगे इन्वर्टर भी उनका साथ छोड़ रहे हैं। बिजली नहीं मिलने से बच्चों और बूढों की जान पर बनी है। समस्या कहां है, यह आज तक लोग नहीं समझ सके हैं क्योंकि कभी तार टूटने तो कभी ओवरलोड का बहाना बना कर लोगों को हलकान किया जाना रोज की बात हो गई है। बिजली की घनघोर कटौती के कारण कस्बा ड्राई एरिया में तब्दील हो जाता है और लोग पानी की एक-एक बूंद के लिये तरस जाते हैं। न सुबह, न दिन में और न ही रात में बिजली के दर्शन मयस्सर हैं। बिजली की हालत यह है कि लोगों की पूरी दिनचर्या ही पटरी से नीचे आ गई है। बिजली नहीं मिल पाने के कारण इस भीषण गर्मी में लोग किस तरह से अपने दिन और रात काट रहे हैं, इसका अनुमान लगा पाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। बिजली की इस घोर दुव्र्यवस्था के कारण यहां के सैकड़ों छोटे-छोटे उद्योग धंधे पूरी तरह से ठप पड़ गये हैं और लोगों को अपनी रोटी कमा पाना भी मुश्किल हो रहा है। सबसे ज्यादा हालत खराब है बच्चों और बूढों की जिनकी पूरी जिंदगी ही लाइट पर टंगी है, बिजली नहीं आने से बच्चे बीमारियों के शिकार होकर अस्पतालों का रूख करने को मजबूर हैं, महिलायें भी इस भीषण किल्लत को नहीं झेल पा रही हैं। अब तो हालात यह हैं बिजली विभाग के लोग रोस्टिंग ऑवर्स के बारे में भी नहीं बता पा रहे हैं। जैसे-तैसे दिन कटने के बाद रात में भी बिजली के दर्शन चार चार घंटे नहीं होते हैं तो मच्छरों से रात भर लोगों की चिंथाई होती है। कुल मिला कर लोगों को न दिन में चैन है और न रात में आराम।
इंसेट में-
पूर्व जिपं सदस्य कन्हैयालाल कुशवाहा का कहना है कि बिजली की ऐसी हालत कभी नहीं देखी गई है कि लगातार लोगों को बिजली नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि उन्होंने बिजली की इतनी बदतर हालत कभी नहीं देखी है। सत्तापक्ष के लोग विकास की बात कह कर लोगों को गुमराह करने में लगे हैं जबकि मूलभूत समस्याओं पर वे बगलें झांकते नजर आते हैं। गृहिणी सुधा शुक्ला बिजली की इस बदतर हालत के लिये सूबाई सरकार को कोसती नजर आ रही हैं, उनका कहना है कि तहसील मुख्यालय को बीस और बाईस घंटे बिजली देने के दावे करने बाली सरकार के सारे दावे कोंच में हवा में उड़ते देखे जा सकते हैं। बमुश्किल आठ से दस घंटे की टुकड़े-टुकड़े बिजली में आदमी क्या कर सकता है। समाजसेवी हाजी सेठ नसरुल्ला ने इस हालत के लिये प्रदेश की सपा सरकार पर ठीकरा फोड़ते हुये कहा कि इटावा, मैनपुरी और कन्नौज में चैबीसों घंटे बिजली देने बाली सरकार शेष प्रदेश के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार कर रही है, यहां तक कि बिजली देने की अपनी बात पर कायम रह पाने का भी उसका माद्दा नहीं रह गया है। सत्तादल के लोग जनता की तकलीफों से मुंह फेरे बैठे हैं।






Leave a Reply