कोंच-उरई। अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद् के संस्थापक डॉ. सूरज प्रकाश की जयंती पर आज परिषद् की स्थानीय शाखा के लोगों ने पौधारोपण कर धरती को हरा भरा बनाने का संकल्प भी लिया और दूसरों को संदेश भी दिया।
उरई रोड स्थित सुप्रसिद्ध सिद्धपीठ हुल्कादेवी मंदिर प्रांगण में आज भाविप के पदाधिकारी और सदस्य जुटे और डॉ. सूरजप्रकाश के कृत कार्यों को याद करते हुये उनके उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। परिषद् कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ1 सूरजप्रकाश ने पीड़ित मानवता की सेवा के संकल्प के साथ परिषद् का गठन किया था और आज उनके अनुयायियों की संख्या लाखों में है जो न केवल भारत में ही बल्कि अब्रॉड में भी उनके बताये कार्यों में परिषद् की शाखायें लगी हैं। इस अवसर पर उन्होंने वहां परिसर में नीम और बिल्वपत्र के पौधे रोप कर पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश दिया। शाखा अध्यक्ष डॉ. प्रदीप गर्ग, सचिव मुकेश सोनी, कोषाध्यक्ष नेमिचंद्र अग्रवाल, प्रोफेसर वीरेन्द्र सिंह, डॉ. दिनेश उदैनिया, संदीप चोपड़ा, सुनील वर्मा, अनिल गुप्ता, मृगेन्द्र अग्रवाल, मोहनबाबू अग्रवाल, दीपक अग्रवाल आदि मौजूद रहे।






Leave a Reply