cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जिनमें से एक की पहचान अभी तक नही हो पाई है।
कोतवाली क्षेत्र में मिनौरा कालपी गांव में रामेश्वर (55वर्ष) सुबह 6 बजे सड़क पार कर रहे थे तभी कोई अज्ञात वाहन उन्हें कुचलता हुआ निकल गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
उधर जालौन क्षेत्र में बंगरा रोड पर सवेरे 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध की वाहन से कुचलने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के कपड़े पहचान कराने के लिए सुरक्षित रख लिये गये हैं।

Leave a Reply