उरई। ग्रामीण क्षेत्र के सफाई कर्मी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को मुंह चिढ़ा रहे हैं। आये दिन किसी न किसी गांव से लोग पंचायत सफाई कर्मियों का रोना रोने जिला मुख्यालय पर आते हैं।
मंगलवार को कालपी तहसील के कुआंखेड़ा गांव के मजरा दादूपुरा के बाशिंदों की रोने की बारी थी। कमलाकांत, रविकांत, अखिलेश कुमार, अशोक शुक्ला, बृजेंद्र सिंह आदि ने जिलाधिकारी के सामने पेश होकर बताया कि उनकी पंचायत में काशीप्रसाद और राधादेवी की तैनाती सफाई कार्य के लिए है लेकिन चार महीने से दोनों गांव नही आ रहे जिससे गांव में गंदगी का अंबार लग गया है, नालियां बजबजा रहीं हैं और महामारी फैलने की आशंका पैदा हो गई है।






Leave a Reply