30orai04उरई। डा. भीमराव अंबेडकर के निजी भवन तथा बुद्धभूषण प्रिटिंग प्रेस को ध्वस्त किए जाने के विरोध में आज भारतीय रिपब्लिकन पार्टी ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा।
भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार वर्मा, मंडल महासचिव शत्रुघन सिंह तथा अजय कुमार, लखन सिंह अहिरवार, संजीव कुमार, शंभूप्रसाद, भगवानदास अहिरवार, शिवम कुमार वर्मा आदि ने कलेक्टेªट परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया बाद में प्रधानमंत्री भारत सरकार को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में भारतीय रिपल्बिकन पार्टी ने प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट करते हुए अवगत कराया कि पार्टी के संस्थापक बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने अपने निजी भवन दादर मुुंबई में बुद्ध भूषण प्रिटिंग पे्रस स्थापित की थी जो इतिहासिक राष्ट्रीय धरोहर थी। जिसे महाराष्ट्र सरकार की शह पर 25 जून 2016 की रात को असामाजिक तत्वों के द्वारा तहस नहस कर दिया गया। जिससे पूरे हिन्दुस्तान में बाबा साहब के अनुयाईयों में आक्रोश व्याप्त है और भारतीय रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अशोक भारती के निर्देशानुसार 30 जून को पूरे उत्तर प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन देकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही एवं बुद्धभूषण प्रिटिंग प्रेस भवन का पुनः निर्माण कराने के साथ उसे इतिहासिक धरोहर घोषित करने की मांग की जा रही है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि हमारी मांगों को पूरा नही किया गया तो अगस्त माह में बाबा साहब के प्रति किए गए अपमानजनक रवैये को लेकर भारतीय रिपब्लिकन पार्टी जनआंदोलन चलाने के लिए मजबूर हो जायेगी।

Leave a Reply