30orai03उरई। लेखपाल के द्वारा पैसा लेकर जमीन जायदाद वालों को कृषि एवं आवासीय पट्टों के गुपचुप आवंटन के प्रयास करने तथा आज तक किसानों को सूखा राहत तथा पिछले वर्ष ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा न दिलाने का आरोप लगाते हुए ग्राम हमीरपुरा के लोगों ने लेखपाल को हटाए जाने की मांग की है।
माधौगढ तहसील क्षेत्र के ब्लाक रामपुरा अंतर्गत ग्राम हमीरपुरा निवासी जगदीश, विश्वनाथ, श्रीकृष्ण, रामशंकर, दीपू,राजकुमार, राजेन्द्र आदि तमाम लोगों ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उनके गांव में ग्राम सभा में रमेश सिंघल लेखपाल पिछले दस सालों से तैनात है जिनके द्वारा अपात्र लोगों को आवासीय एवं कृषि भूमि के पट्टे चुपचाप तरीके से धन की वसूली कर पत्रावली को तैयार कर लिया है। जबकि गांव के पात्र लोगों आवासीय पट्टा भी नही दिया जा रहा है। जिन लोगों के पास भूमि है उसने धन वसूली कर भूमि के पट्टे दिए जा रहे है। ग्रामीणों का यह भी आरोप था कि रामपुरा ब्लाक क्षेत्र के किसान सूखे की समस्या से जूझ रहे है इस वर्ष सूखे के कारण फसले बर्बाद हो गई है तो पिछले वर्ष अतिवृष्टि के कारण किसानोें को उपज के नाम पर कुछ भी हाथ नही लगा था। इसके बाद भी लेखपाल के द्वारा उन्हें आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध नही कराई गई और न ही इसके लिए प्रशासन को जानकारी दी गई। ग्रामीणों का कहना था कि बिना सुविधा शुल्क के लेखपाल कोई काम नही करता है। इसलिए हमीरपुर रतनपुरा के लेखपाल रमेश ंिसंघल को तत्काल हटा कर दूसरे लेखपाल को नियुक्त किया जाए।

Leave a Reply