30orai02उरई। ग्राम सिमिरिया के मनरेगा मजदूरों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर दो माह पहले किए गए मजदूरी का भुगतान किए जाने की मांग की है।
बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि, जिला पंचायत सदस्य ब्रजेश प्रजापति की अगुवाई में आज डकोर ब्लाक क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया ने निवासी हरप्रसाद, तुलाराम, महेश, बीरेन्द्र रामेश्वर, धनीराम, संतराम, विनोद कुमार, ब्रजेश, परमसुख, गोविंददास, शशिकांत, ठाकुर दास, राजेन्द्र, चदं्रप्रकाश आदि ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह जाॅबकार्ड धारक है उनके द्वारा दो माह पहले मनरेगा योजना के अंतर्गत काम किया गया था जिसका भुगतान आज दिन तक नही किया गया। मजदूरों का आरोप था कि ग्राम प्रधान एवं पंचायत मित्र आपस में पिता पुत्र है जिनके द्वारा मजदूरी के नाम पर लगातार टहलाया जा रहा है मजदूरी मांगने पर वह कहते है कि दिल्ली से पैसा नही आया। मजदूरों का कहना था कि पिछले वर्ष भी उनके द्वारा खंती खोदी गई थी उसका भी भुगतान आज दिन तक नही किया गया है। मजदूरी मांगने पर पिता पुत्र गालीगलौज कर मारपीट करने पर आमादा हो जाते है। मजदूरों ने जिलाधिकारी से लंबित मनरेगा मजदूरी का भुगतान करने की मांग की है।

Leave a Reply