0 कलेेक्टेªट में भूख हड़ताल की तो लठिया कर जेल भेज देगे
30orai01उरई। प्रदेश की अखिलेश सरकार गरीबों के लिए चाहे जितने कारगर कदम उठाए उनके लिए कल्याणकारी योजना चलाए लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों की कार्यप्रणाली इन योजनाओं का लाभ गरीबों को नही मिलने देगी। ऐसा ही मामला आज एडीएम कार्यालय में देखने में आया जब दो दिनों से अंत्योदय कार्ड सूची से नाम काटने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टेªट में भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं के परिजनों को अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने गैंगस्टर एक्ट लगाकर जेल भेजने तक की धमकी दे डाली।
जिलाधिकारी कार्यालय में आज दूसरे दिन भी भूख हड़ताल पर बैठी ग्राम मुसमरिया निवासी लज्जाबेटी पत्नी स्व. मेवालाल, सड़ी पत्नी कैलाश, ऊषा पत्नी राजू, विद्या पत्नी राजाराम, गुड्डी पत्नी उत्तमचंद्र, सत्यवती पत्नी श्रीधर, नीतू पत्नी उमाशंकर, शकीला लियाकत अली ने आरोप लगाया कि गत 27 जून को भूख हड़ताल के दौरान उन्हें प्रशासन के अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि अगले महीने से उन्हें अंत्योदय कार्डो पर समाजवादी राहत सामग्री के पैकेट उपलब्ध कराए जाएगे और अंत्योदय सूची में जोड़े गए अपात्रों के नामों को हटाया जायेगा लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ। भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं का आरोप था कि कलेक्टेªट परिसर में कई दिनों की हड़ताल के बाद भी उन्हें न्याय नही मिला और न ही भूख हड़ताल खत्म होने के बाद प्रशासन के अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नही की मौके पर जांच करने कोई अधिकारी कर्मचारी नही पहुुंचा और इस महीने भी कोटेदार रामजीवन गुुप्ता, प्रधान कमला देवी, सचिव मनोज चतुर्वेदी के द्वारा उन्हें राहत सामग्री के पैकेट नही दिए फिर से अपात्रों को ही इन पैकेटों का वितरण किया गया। भूख हड़ताल के दूसरे दिन आज अपर जिलाधिकारी ने आनंद कुमार ने अपने चेम्बर में भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं के परिजनों को बुलाकर उन्हें जमकर धमकाया उन्हें सूखा राहत पैकेट उपलब्ध कराने तथा अंत्योदय सूची में पुनः नाम शामिल करने की मांग को पूरा करने के स्थान पर अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने मीडिया के सामने गरीबों को धमकी दी कि अगर कलेक्टेªट में भूख हड़ताल पर बैठे रहे तो पुलिस को बुलवाकर पहले तो लाठी चार्ज कराकर हाथ पैर तुड़वाऊगा और फिर गैंगस्टर एक्ट लगाकर जेल भिजवा दूगा। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने भूख हड़ताल पर बैठी गरीब एवं विधवा महिलाओं की फरियाद सुनने की स्थान पर उन्हें जिस तरह से धमकाया उससे भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं में आक्रोश बढ गया और अब उन्होंने भी अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार के रवैये को लेकर शासन को अवगत कराने के साथ ही शासन की योजनाओं को जानबूझकर गरीबों को न पहुंचने देने के लिए सबसे बड़ा बाधक बताया। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार द्वारा गरीबों पर गैंगस्टर लगाने की धमकी के बाद जब इस संबंध में दूरभाष पर संपर्क का प्रयास किया गया तो हमेशा की तरह आज भी उनके द्वारा फोन नही उठाया गया।

Leave a Reply