माधौगढ़ – उरई। परमार्थ समाजसेवी संस्था ने सीआरएस के सहयोग से सूखे से पीड़ित 2000 गरीब किसानों को खरीफ की बुआई के लिए मुफ्त बीज मुहैया कराने का कार्यक्रम बनाया हैं। इस दिशा में काम करते हुए आज यहां अमृत पैलेस में खरीफ बीज मेला आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्र के दूरवर्ती गांवों के एक हजार किसानों ने भागीदारी की। इसी कड़ी में 3 जुलाई को बंगरा में अगला बीज मेला आयोजित किया जायेगा।
इस अवसर पर सीआरएस भुवनेश्वर की कार्यक्रम प्रभारी ऊषा घाना ने सूखे के कारण बुंदेलखण्ड में उत्पन्न दारूण स्थिति का खाका खींचा। परमार्थ के सचिव संजय सिंह ने बताया कि जनजीवन का अस्तित्व बचाने के लिए किसानों और खेती की मदद इस समय की सबसे बड़ी जरूरत हैं। उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह ने बुंदेलखण्ड मंे बागबानी प्रोत्साहन के लिए 36 माह तक एक हेक्टेयर में बाग लगाने वाले किसान को 3000 रूपये महीने की प्रोत्साहन योजना के बारे में अवगत कराया।
परमार्थ के एसपी सिंह ने अन्नदाता किसानों की मदद को सबसे बड़ा पुण्य बताया। सीआरएस पटना की रेखा जी और सुप्रिया ने भी सम्बोधित किया। पहुज विकास मंच के संरक्षक बृजराज सिंह, रामबाबू पाल महिला एकता मंच की ऊषा भारती आदि ने भी महत्वपूर्ण जानकारियां दी। परमार्थ के उत्तम सिंह, हरिओम पांडे, अवनीश मिश्रा, हेमन्त वर्मा, भग्गूलाल वाल्मीकि पुरूषोत्तम, रामकरण आदि मौजूद रहे।







Leave a Reply