29orai05कुठौंद – उरई। बेटी की शादी के लिए बैंक से रूपये निकाल कर जा रहे किसान के साथ टप्पेबाजी हो गयी।
ग्राम जुगराजपुरा निवासी रघुराज सिंह सेंगर की नातिन की 13 जुलाई को शादी होनी है। इसकी व्यवस्था के लिए बुधवार को वे अपने लड़के कल्याण सिंह के साथ इलाहाबाद बैंक की स्थानीय शाखा में गये। जहां उन्होंने रूपये निकाले और एक बैग में रख लिये। बैंक से बाहर निकलते तक किसी टप्पेबाज ने उनका बैग पार कर दिया। जिससे रकम के साथ-साथ बैग में रखे उनके जरूरी कागज भी पार हो गये। बदहवास रघुराज सिंह काफी देर तक बैंक में और आस-पास लोगों से अपने बैग के बारे में पूछते रहे। जब उन्हें कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने थाने पहुंचकर एसओ चन्द्रशेखर दुबे को घटना बताते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिए लिखित तहरीर दी। चंद्रशेखर दुबे ने बताया है कि टप्पेबाजी करने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply