29orai04 29orai03माधौगढ़ – उरई। मण्डी प्रांगण में बुधवार को प्रशासन ने समाजवादी खाद्यान्न पैकिटों का वितरण अंत्योदय कार्ड धारकों को कराया। इसमें आलू की जगह आलू के बीज बांटे जाने से हंगामा हो गया। भूमिहीन कार्ड धारकांे ने आलू का बीज अपने लिए फिजूल बताते हुए इसे लेने से मना कर दिया।
सूखे के कारण अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के लिए राज्य सरकार ने मुफ्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की योजना लागू की है। यह योजना राज्य सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। फिर भी कर्मचारी अपने फायदे के लिए इस योजना को पलीता लगाने में बाज नहीं आ रहे। सरकारी मशीनरी की बदनीयती की कलई आज उस समय खुल गई जब समाजवादी खाद्यान्न पैकेट के साथ बैग में गेंहू की जगह गेंहू का बीज बांट दिया गया।
भ्रष्टाचार के कारण किये गये इस खेल की वजह से खाद्यान्न पैकेट के वितरण के जश्न मे रंग में भंग हो गया। अंत्योदय कार्ड धारकों का गुस्सा इस छल को देखकर भड़कने लगा। इस वजह से कार्यक्रम मंे अफरातफरी फैल गई। पूर्ति निरीक्षक अमोल सिंह चैहान और एडीओ पंचायत ऊदल सिंह पाल ने किसी तरह उन्हें शांत किया। इसी बीच ग्राम मड़ोरी के आधा दर्जन कार्ड धारक कार्यक्रम में पहुंच गये। पूति निरीक्षक अमोल सिंह चैहान ने उनसे कहा कि आज कार्यक्रम के लिए चुनिन्दा ग्रामों के कार्ड धारक बुलाये गये थे। सिर्फ उन्हीं के सामान की व्यवस्था थी। आप लोगों को गांव में ही पैकेट पहुंचा दिये जायेगे।
कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अमर सिंह अटागांव और युवा नेता हिमांशु ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply