05orai03उरई। नगर पालिका से एक बार फिर शहर के अंदर यातायात को व्यवस्थित रखने और व्यस्त बाजारों में जाम पर नियंत्रण के लिए पार्किंग स्थल तय करने को कहा गया है।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सड़क सुरक्षा पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी संदीप कौर ने कहा कि शहर में हटाये गये अतिक्रमण को दोबारा न होने देने के लिए नगर पालिका के ईओ, सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी महीने में कम से कम एक बार शहर का निरीक्षण करें और दोबारा अतिक्रमण करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कठोर दंडात्मक कदम उठाये जिससे भविष्य में किसी की जुर्रत अतिक्रमण करने की न हो। उन्होंने आॅटो चालकों व रिक्शा वालों का चरित्र सत्यापन कराने के लिए कहा। जिससे अपराधी इनमें घुसपैठ न कर सकें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जिला परिषद पर एक बार में एक से अधिक बस खड़ी न होने दें तांकि यातायात में अवरोध की नौबत न आये। उन्होंने बताया कि आॅटो के लिए प्रत्येक तहसील में अलग-अलग रंग निर्धारित कर दिये गये हैं। इनके अलावा कोई आॅटो नही चलने दिया जाना चाहिए। उन्होंने आॅटो के रूट निर्धारित करने के भी निर्देश दिये।
बैठक में पुलिस अधीक्षक एके त्रिपाठी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन आदित्य कुमार त्रिपाठी, प्रवर्तन धनवीर यादव व सर्वेश कुमार सिंह, पालिका के ईओ व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply