konch2कोंच-उरई। आरएसएस का वन विहार कार्यक्रम आज गल्ला मंडी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में संपन्न हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण कर संघ से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम संपादित किये गये। मंडी के नीलामी चबूतरे पर ध्वज प्रणाम के लिये जुटे कार्यकर्ताओं को बौद्धिक की घुट्टी जिला प्रचारक पीयूष ने पिलाई। विभिन्न खेलकूद के क्रियाकलाप संपन्न हुये और स्वयंसेवकों को संगठन के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस दौरान पूर्व विधायक संतरामसिंह सेंगर, पूर्व जिलाध्यक्ष मूलचंद्र निरंजन, रामकृष्ण निरंजन, नगर संघ चालक डॉ. अनिल झा, नगर कार्यवाह शैलेष सोनी, प्रोफेसर वीरेन्द्रसिंह, चंद्रप्रकाश निरंजन, सर्वाचरण वाजपेयी, कमलेश चोपड़ा, अनुरुद्ध मिश्रा, रामरतन चंदेरिया, आशुतोष मिश्रा, सुनील लोहिया, रामकुमार अग्रवाल, आशुतोष रावत, जितेन्द्र सर्राफ, मौसम अग्निहोत्री, विनोदसिंह गुर्जर, राजेन्द्र दुवे, किशोरसिंह यादव, मिरकू महाराज, अवधकिशोर गुप्ता, विनोद पांडे, धीरज आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply