cropped-27c0e33e-70ae-40cd-b9cb-6e01381eb0ce11.pngउरई। शनिवार को भूमि एवं संरक्षण हेतु भूमि संरक्षण इकाइयों द्वारा विभिन्न योजनायें के अन्तर्गत कराये जाने वाले कार्यों को कराकर जल संरक्षण करें। जिससे उपयोग कृषि कार्यों हेतु किये जा सके।
उक्त बात जिलाधिकारी संदीप कौर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि जनपद में जो भी भूमि संरक्षण इकाइयों द्वारा कार्य कराये जा रहे है। उन्हें शीघ्रता से कराकर जल संचयन किया जाये। जिससे यह जल रवि की फसल हेतु सिंचाई के काम आ सकें राष्ट्रीय जलागम इकाई, वित्तीय वर्ष 2015-16 में आर0आई0डी0एफ0-18-19 एवं बुंदेलखण्ड पैकेज से 05 चेकडेम निर्माण का कर्या सभी मदों में आवंटित धनराशि 235.399 लाख के सापेक्ष 226.257 लाख व्यय कर कार्य पूर्ण कराये गये। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2016-17 में आई0आई0डी0एफ0-18-19 आई0डब्ल्यू0एम0पी0 14-15 तथा खेत-तालाब योजना सहित सभी मदो में अभी तक कूल 290.389 लक्ष्य के सापेक्ष 178.932 लाख रूपये आवंटित हुआ है। जिसके सापेक्ष 47.850 लाख 25 जुलाई 2016 तक प्रस्तारित कार्यों पर व्यय किया जा चुका है। इस प्रकार डी0पी0ए0पी, राष्ट्रीय जलागम द्वितीय बुन्देलखण्ड पैकेज के अन्तर्गत आवंटित धनराशि से अन्य स्वीकृत कार्यों को कराया जा रहा है जिसमे चेकडेम निर्माण, बन्धी निर्माण, पुराने चेकडेमों के मरम्मत के कार्य भी अब कराये जायेंगे। इस हेतु विभाग से स्वीकृति ली जायेगी। जल समेट कार्यक्रम के अन्तर्गत कार्य करते हुए खेत, तालाब, योजना के अन्तर्गत निर्मित कवाबों को वर्षा के पानी से भरने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। जिससे तालाब भर जाये और इनके पानी का कृषि कार्यों/सिंचाई हेतु उपयोग किया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एस0पी0 सिंह, एल0डी0एम0 सिद्धार्थ पाल, उप निदेशक कृषि अनिल कुमार पाठक, सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक संतराम कुशवाहा, राजवीर सिंह जादौन सहित अन्य अधिशाषी अभियन्ता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply