04orai01रामपुरा-उरई। त्योहारों को देखते हुए थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी समुदायों की गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं। थानाध्यक्ष राजाभइया ने उपस्थित लोगों से देश की गरिमामयी मिली जुली संस्कृति के अनुरूप सभी त्योहार आपसी सदभाव की भावना के साथ मिलजुल कर मनाने की अपील की।
थानाध्यक्ष ने कहा कि 13 सितंबर को बुढ़वा मंगल, गणेश प्रतिमा विसर्जन और बकरीद के त्योहार एक साथ पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी और क्षेत्र के लिए यह मौका संवेदनशीलता का हो सकता है लेकिन रामपुरा क्षेत्र की परंपरा और इतिहास अलग है। यहां त्योहार किसी धर्म का हो लेकिन सभी धर्मों के लोग बराबरी में उल्लास के साथ हर त्योहार मनाते हैं। तीन त्योहार एक साथ पड़ जाने से भाईचारे के इस माहौल की और मजबूत झांकी इस क्षेत्र में देखने को मिलेगी जो कि अन्य क्षेत्रों के लिए भी अनुकरणीय होगी।
राजाभइया ने लोगों को त्योहारों की अग्रिम बधाई भी दी। उपस्थित लोगों ने भी अपने विचारों में एक-दूसरे के प्रति प्रगाढ़ अपनापे को दर्शाया। लोगों ने कहा कि खुराफाती तत्वों पर सभी समुदायों के लोग मिलकर निगाह रखेगे। इसलिए त्योहारों पर पुलिस के लिए इस क्षेत्र में सरदर्द पैदा होने का सवाल नही है। बैठक के बाद लोगों ने एक-दूसरे को भी त्योहारों की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Leave a comment