06orai05रामपुरा-उरई। मानदेय बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर आंदोलन छेड़े हुए आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने मंगलवार को यहां ब्लाॅक का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी का घेराव कर लिया। सीडीओ ने उनकी मांगों को गौर से सुना और इसके बाद उनका मांग पत्र लेकर सरकार को प्रभावी तरीके से भिजवाने का आश्वासन दिया जिसके बाद कार्यकत्रियां शांत हो सकीं।
आंगनवाड़ी कार्यकत्री अपना मासिक मानदेय 18 हजार रुपये महीने करने और अन्य विभागों में उनकी ड्यूटी वर्जित रखने की प्रमुख मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। मंगलवार को रामपुरा ब्लाॅक की कार्यकत्रियों ने ड्यूटी का बहिष्कार कर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना दिया इसके बाद वे ब्लाॅक परिसर में जा धमकीं जहां सीडीओ एसपी सिंह निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने एसपी सिंह का घेराव कर लिया। सीडीओ ने उनसे तसल्ली से बात कर उन्हें शांत किया और उनका ज्ञापन स्वीकार कर शासन को संस्तुति सहित अग्रसारित करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकत्रियों के तेवर ठंडे पड़ गये। इस दौरान गायत्री देवी, सुशीला, रेखा, लता, सरोज जादौन, नाजिरा बानो, सरला समेत कई कार्यकत्रियां मौजूद थी।

Leave a comment