06orai07 06orai06उरई। बीडीओ जालौन के खिलाफ कर्मचारियों में गुस्सा फूट पड़ा है। उन्हें हटाने के लिए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला शाखा ने आंदोलन छेड़ने की घोषणा कर दी है। अगर 22 सितंबर तक उनको न हटाया गया तो परिषद ने 23 सितंबर से कलेक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू कर देने का अल्टीमेटम दिया है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की इस मुददे पर विकास भवन स्थित कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामप्रसाद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि बीडीओ जालौन पीएस चंद्रौल की कारगुजारी से कर्मचारियों का जबर्दस्त उत्पीड़न हो रहा है। यह उत्पीड़न सहने की सीमा से बाहर हो गया है। बैठक के बाद शाम को कर्मचारी नेता जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपने गये। बाद में रामप्रसाद श्रीवास्वत ने घोषणा की कि 14 सितंबर से चंद्रौल को हटाने के लिए आंदोलनात्मक कार्रवाई प्रारंभ की जायेगी। 22 सितंबर को कलेक्ट्रेट में सभी कर्मचारी जोरदार धरना प्रदर्शन करेंगे। फिर भी चंद्रौल न हटाये गये तो 23 से कर्मचारी कलेक्ट्रेट में अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ जायेंगे।
ज्ञापन देने वालों में अंगद सिंह कछुवाह मंडल अध्यक्ष, डाॅ. रामप्रकाश द्विवेदी, शील कुमार दूरबार, मनोज कुमार गुप्ता, रामबिहारी वर्मा, पुष्पेंद्र नाथ त्रिपाठी, नरेश चंद्र दुबे, महेंद्र वर्मा, मेहरबान सिंह, संदीप कुमार गुप्ता, मानसिंह यादव, संजीव यादव, कमलेश कुमार, अरविंद कुमार, अजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment