उरई। जिला पंचायत की नव निर्वाचित अध्यक्ष के लिए शपथ ग्रहण समारोह में हुई घटना प्रथम ग्रासे मच्छिका पाते साबित हो सकती है। बसपा नेता बब्बू भदौरिया की अनुज वधू ललिता भदौरिया भी जिला पंचायत की सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें लगा कि उनकों उपेक्षित किया जा रहा है तो वे आहत होकर बीच में ही समारोह छोड़ कर चली गईं। यह घटना आज जिले भर में चर्चा का विषय रही।
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का श्रेय लेने के लिए भाजपा कुछ ज्यादा ही तेजी दिखा रही है। जिससे नव निर्वाचित अध्यक्ष सुमन निरंजन के खेमे तक में फूट शुरू हो गई है। शपथ ग्रहण समारोह का मंच भी जैसे भाजपा ने ही हाईजैक कर लिया था। इसके चलते मिस्टेक यह हुई कि अन्य जिला पंचायत सदस्यों का नाम तो मंच पर आने के लिए पुकारा गया लेकिन ललिता भदौरिया का नाम छोड़ दिया गया। ललिता के जेठ बसपा नेता बब्बू भदौरिया को यह बेहद नागवार गुजरा और वे ललिता को बुलाकर ऊमरी लौट गये।
हालांकि यह माजरा नदीगांव के प्रभावशाली डिम्पल-सोनू ने भांप लिया था और उन्हांेने मौके पर ही बब्बू को समझाने की काफी कोशिश की थी लेकिन बब्बू ने अपनी अवहेलना का बेहद बुरा माना। उन्होंने बाद में अपना मोबाइल भी स्विच आॅफ कर लिया।






Leave a comment