उरई(जालौन। मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने आज विकास भवन सहित विकास से जुड़े कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जहां विकास भवन में सहायक निबंधक को छोड़कर सभी विभागाध्यक्ष गायब मिले तो डीपीआरओ कार्यालय में सफाई कर्मी व चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को छोड़कर एक भी बाबू दफ्तर में उपस्थित नही पाया गया।

c-d-o
मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर जिला पंचायत राजाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षक के दौरान कार्यालय में अधिकारी सहित एक भी बाबू उपस्थित नही पाया गया। इकसे बाद उन्होंने मनोरंजन कार्यालय, विकलांग कल्याण कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, नगर निकाय/ पंचायत कार्यालय, अल्प बचत कार्यालय का निरीक्षण किया जहां जिला कार्यालय अधिकारी कमलेश मौर्या को छोड़कर सभी विभागाध्यक्ष अनुपस्थित पाये गए। इस पर मुख्य विकास अधिकारी एसपी सिंह ने सभी कार्यालयों में उपस्थिति पंजिका अपने कब्जे में ले ली। इसके बाद उन्होंने डीआरडीए कार्यालय का निरीक्षण किया जहां परियोजना निदेशक उपस्थित पाए गए। उन्होने इसके बाद परियोजना निदेशक चित्रसेन सिंह के साथ विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण किया जहां पूरे विकास भवन में सहायक निंबंधक, सहकारी समितियां को छोड़कर सभी कार्यालयों के अध्यक्ष गायब पाए गए। तो उनके साथ कई कर्मचारी भी गायब पाए गए। उन्होंने विकास भवन में कृषि विभाग, समाजकल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, जिलापूर्ति अधिकारी, अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय, पशुपालन, रेशम विभाग, युवा कल्याण विभाग, आरईएस, नेडा, डूडा, लघुसिंचाई विभाग का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने गायब मिले अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
फोटो परिचय- विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण करते सीडीओ

Leave a comment