उरई। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह यादव ने की।

उन्होंने कहा कि 11 सितंबर को मुलायम संदेश यात्रा का सभी कार्यकर्तागण जोरशोर से स्वागत करे। नेता एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विकास योजनाओ का गांव-गांव प्रचार करे। जो हमारे नेता ने किया है कोई नही कर सकता। सदर विधायक दयाशंकर वर्मा ने कहा कि बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन पहले।माधौगढ क्षेत्र के प्रत्याशी लाखन सिंह कुशवाहा ने कहा कि हम गांव-गां
व जाकर बूथ कमेटी बना रहे है सम्मेलन में तैयारी जोर शोर से होगी। मुलायम संदेश यात्रा का जोर शोर से स्वागत किया जाएगा। सभी कार्यकर्ता जिले के प्रवेश द्वार कालपी पुल से मुलायम संदेश यात्रा को रिसीब कर स्वागत करेंगे। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का नौजवान कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ अपने नेता द्वारा भेजी गई संदेश यात्रा का स्वागत करेगे। बैठक में महेश द्विवेदी सर्र, अमर सिहं, मधुश्रीवास्तव, जयशंकर द्विवेदी, राकेश प्रधान, विजय राजावत, अमित राजावत, गोविंद सिंह यादव, प्रतिपाल सिंह, महेन्द्रपाल सिंह गुर्जर, संजीव तिवारी कोंच, हिम्मत सिंह यादव, देवेन्द्र यादव, अनुरूद्ध द्विवेदी, नरेन्द्र, सुनील यादव, सागर मंसूरी, इकबाल मंसूरी, मुन्ना यादव, सौरभ यादव, विमलेश यादव, अजय यादव, संतोष शर्मा, रेखा परिहार, गुड्डी पटेल, सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Leave a comment