कोंच-उरई kabutara

अबैध शराब के काले कारोबार में आकंठ लिप्त कबूतरा समुदाय के महेशपुरा रोड स्थित डेरा पर आज आबकारी विभाग की टीम ने छापा मार कर दस हजार लिटर लहन नष्टï कर दिया और बीस लिटर तैयार शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर दफा 60 में चालान कर दिया।
कोंच में पक्के मकानों से लैस कबूतरा डेरा अबैध शराब के काले कारोबार का बड़ा अड्डा है। पुलिस हो या आबकारी विभाग, जब भी अबैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हैं तो निशाने पर महेशपुरा रोड व चांदनी रोड स्थित कबूतरा डेरा ही होते हैं। आज आबकारी विभाग के निरीक्षक प्रथम कमलेश्वर कश्यप व निरीक्षक द्वितीय जेएम सिंह ने अपनी टीम के सिपाहियों आशीष शुक्ला, निधि दुवे, धर्मेन्द्र राजपूत, जितेन्द्रकुमार, रवीन्द्र, विवेक व्यास, कपिल पुरोहित, मनीष दुवे, रवि साहू, दिनेश वर्मा आदि के साथ महेशपुरा रोड स्थित डेरे पर छापेमारी की तो वहां हड़कंप मच गया। डेरों के चारों तरफ दर्जनों ड्रमों और गड्ढों में लहन सड़ता मिला। टीम ने लगभग दस हजार लिटर लहन मौके पर ही नष्टï कर दिया और छापे में लगभग बीस लिटर तैयार शराब की बरामदगी के साथ एक महिला रजनी का दफा 60 में चालान किया है।

Leave a comment